फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape in District prison hospital by leader's henchmen in moradabad

जिला जेल के अस्पताल में नेता के गुर्गे ने किया ‘रेप’ 

Sat, 16 Jul 2016 10:59 AM IST
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
rape in  District prison hospital by leader's henchmen in moradabad
रेप
 जिला जेल के अस्पताल में एक महिला उम्रकैदी के साथ ‘रेप’ की घटना सामने आई है। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही अमरोहा की इस महिला को कमजोरी की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक नेता के गुर्गे ने महिला कैदी के साथ ‘रेप’ किया। जेल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा है। घटना की भनक लगने पर डीएम ने सीनियर जेल सुपरिेंटेंडेंट से पूछताछ की है। जेल प्रशासन ने उन्हें बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जेल अफसरों के जवाब से असंतुष्ट डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


जिला जेल की अस्पताल बैरक में यह घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है। जिस महिला के साथ घटना हुई वह पति की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रही है। जेल सूत्रों का कहना है कि जिस वक्त महिला बंदी को बैरक से निकालकर अस्पताल भेजा गया, उस वक्त जेल अस्पताल में कोई दूसरा बंदी नहीं था।
विज्ञापन


महिला को ड्रिप लगाई गई थी। इसी दौरान भोजपुर क्षेत्र के एक नेता का गुर्गा अपनी बैरक से निकलकर जेल अस्पताल पहुंचा और अकेला पाकर महिला के साथ ‘रेप’ किया। नेता का गुर्गा भी उम्रकैद की सजा काट रहा है। जेल सूत्रों का कहना है कि नेता के गुर्गे का जेल में सिक्का चलता है लिहाजा कोई उसके खिलाफ मुंह खोलने की जुर्रत नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला तब बिगड़ा जब बिना अफसरों को बताए चीफ हेड वार्डन द्वारा महिला को बैरक से निकालकर जेल अस्पताल पहुंचाने की बात सीनियर जेल सुपरिंटेंडेंट तक पहुंची। सीनियर जेल सुपरिेंटेंडेंट डा. बीआर वर्मा ने स्वीकार किया है कि चीफ हेड वार्डन द्वारा महिला बंदी को बिना जेलर की जानकारी में डाले बैरक से निकालकर जेल अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उनका कहना है कि महिला के साथ कोई घटना नहीं हुई।


बोले, कमजोरी की शिकायत पर महिला को ड्रिप चढ़ाई गई थी और पूरा वक्त उसके साथ डाक्टर व फार्मेसिस्ट मौजूद थे।  वहीं डीएम जुहैर बिन सगीर ने घटना की भनक लगने के बाद जेल अफसरों से पूछताछ की और देर रात मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। एसीएम- फर्स्ट मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed