फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   neighbor has killer of history sheeter

पड़ोसी ही निकला हिस्ट्रीशीटर का कातिल 

Thu, 24 Mar 2016 01:32 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
neighbor has killer of history sheeter
कत्ल
पुलिस ने अपनी हत्या का नाटक रचने वाले हजरत नगर गढ़ी के हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा कर दिया है। हिस्ट्रीशीटर की हत्या उसके पड़ोसी ने ही की थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्या से पहले पड़ोसी ने हिस्ट्रीशीटर को कॉल करके घर से बुलाया था और फिर उसे मार डाला।
विज्ञापन


बिलारी सर्किल में थाना हजरत नगर गढ़ी के गांव नवैनी गद्दी निवासी राजू उर्फ राजवीर (38) पुत्र बनवारी सिंह हजरतनगर गढ़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। 18 मार्च को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो साल पहले जेल से छूटने के बाद वह बिलारी - जरगांव संपर्क मार्ग पर टाटा मैजिक चलवाता था। पुलिस के मुताबिक राजवीर एक शातिर अपराधी था।
विज्ञापन


विरोधियों को फंसाने के लिए उसने 19 जून 2006 को दो बिहारी मजदूरों की हत्या करके खुद अपनी हत्या का नाटक रच दिया था। मजदूरों के चेहरे पेट्रोल से फूंककर उसने लाशों की शिनाख्त अपने और अपने दोस्त के रूप में करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को उसकी लाश गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ी मिली थी। पुलिस का कहना है कि हत्या राजवीर के पड़ोसी ने ही की थी। उसी ने फोन करके पहले राजवीर को घर से बुलाया फिर मार डाला। पुलिस शुक्रवार को घटना का औपचारिक खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed