फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   illegal liquor found on MLA petrol pump

विधायक रिजवान के पेट्रोल पंप पर शराब लदी कार बरामद

Tue, 14 Feb 2017 04:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
illegal liquor found on MLA petrol pump
शराब
मतदान से एक दिन पहले कुंदरकी के डोमघर में सोमवार की रात पुलिस ने विधायक हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप से शराब लदी कार बरामद की है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई व्यक्ति नहीं मिला। कार का लॉक लगा है।
विज्ञापन


लेकिन शीशे से देखने से पता चल रहा है कि कार के अंदर शराब है। पुलिस ने पंप कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कार कोई खड़ी करके भाग गया। सोमवार की रात कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र में एक होंडा सिटी कार से वोटरों को शराब बांटने की जानकारी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन


कुंदरकी पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार डोमघर में हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। उन्होंने यहां कार को दो कारों के बीच में खड़ी कर दी। इसके बाद कार सवार गायब हो गए। पुलिस घेराबंदी कर पेट्रोल पंप पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार को पकड़ लिया। कार का लॉक लगा हुआ है। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बताया कि कार कुछ लोग खड़ी करने के बाद फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed