{"_id":"3dc2dc72f119cd64038cb84245baf3e4","slug":"gangrape-with-houselady-after-robery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी में डाका, गृहस्वामी की बीवी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलारी में डाका, गृहस्वामी की बीवी से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी की कालोनी रविवार रात एक दुस्साहसिक वारदात से कांप उठी। एक फर्म मजदूर के घर में घुसे डकैतों ने दो घंटा तक लूटपाट करने के बाद गृहस्वामी की पत्नी से गैंगरेप कर दहशत फैला दी। डकैतों ने लूटपाट के बाद दंपति और उनके बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बच्चों को कत्ल करने की धमकी देते हुए महिला को बाहर खींच लाए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
इस घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने मौका ए वारदात का मुआयना करने बाद खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। कालोनी में एक फर्म मजदूर का परिवार रहता है। रविवार को आधी रात छह बदमाश उसके घर में घुस आए। लुटेरों ने गृहस्वामी उसकी पत्नी व बच्चों को गन प्वाइंट पर कवर किया और एक कमरे में ले जाकर चारपाई से बांध दिया। ऊपर से लिहाफ डाल दिया।
इसके बाद लुटेरों ने नगदी व जेवर लूट लिया। घर में बंधु पशुओं को भी खोलकर ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि चार बदमाश पशु ले गए और दो बदमाश घर में ही रुक गए। जाने से पहले दोनों बदमाशाें ने उसकी पत्नी को कमरे से बाहर निकालकर बरामदे के कोने में ले जाकर गैंगरेप किया। महिला बेहोश हो गई तो लुटेरे उसे अर्द्धनग्न अवस्था में ही खींचकर कमरे में डालकर बाहर से कुंडी लगा गए।
विज्ञापन
मजदूर ने खिड़की की जाली तोड़कर बाहर आकर कमरे का दरवाजा खोला और शोर मचाया। मोहल्ले के लोग शोर सुनकर जाग गए, पुलिस का गश्ती दल भी मौके पर आ गया। गृह स्वामी के मुताबिक बदमाश उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये, संदूक में रखे दो हजार रुपये, पत्नी के सोने के कुंडल, पैरों की चैन, चांदी की अंगूठी, एक मोबाइल, एक घड़ी और अन्य घरेलू सामान ले गए।
पीड़ित महिला को सोमवार सुबह लगभग दस बजे होश आया तब उसने अपने साथ दो बदमाशों द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी देहात सुजाता सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।