फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   firing in Krishna's Janmotsav five injured

मटकी फोड़ने पर भिड़ंत, पथराव- फायरिंग

Fri, 26 Aug 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
 firing in Krishna's Janmotsav five injured
हादसा - फोटो : demo
 मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार इलाके में शिव मंदिर पर आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में मटकी फोड़ने को लेकर गुरुवार देर रात दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। पथराव और फायरिंग से आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई। पथराव और फायरिंग में पांच लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी लोग पथराव में घायल हुए हैं, किसी को गोली नहीं लगी है।
विज्ञापन


लाइनपार में पुतलीघर रोड पर स्थित शिव मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम बड़ा था जिसके लिए बाकायदा पुतलीघर रोड के लोगों ने कमेटी गठित करके अपने मोहल्ले में चंदा इकट्ठा किया था। लेकिन कार्यक्रम में जब मटकी फोड़ने की बारी आई तो पड़ोस में स्थित एकता कालोनी के लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


मटकी फोड़ने को लेकर दोनों मोहल्ले के लोगों में टकराव हो गया। इसी दौरान कमेटी का कामकाज देख रहे पुतलीघर रोड निवासी देवेंद्र को एकता विहार के युवकों ने थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में पथराप और फायरिंग शुरू हो गई। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। घटना में भगवत, देवेंद्र, बबलू, संजीव समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। देर रात मंडी समिति चौकी पर भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed