फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to take over house; allegations of stone-pelting.

Kannauj News: मकान पर कब्जे का प्रयास, पथराव का आरोप

Tue, 13 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to take over house; allegations of stone-pelting.
कन्नौज। मकान पर कब्जे को लेकर विवाद और पथराव का आरोप लगाया गया है। पिटाई में छात्रा घायल भी हुई है। पीड़ित परिवार ने घटना का वीडियो और तहरीर सोमवार को पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त निवासी नफीस जहां ने बताया कि मां विल्किश जहां ने वर्ष 2008 में मकान की वसीयत की थी। वह बच्चों के साथ मकान रह रही हैं। मकान पर दूसरा पक्ष अपना दावा कर रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार रात में दूसरे पक्ष की महिलाओं और पुरुषों ने मकान पर कब्जे का प्रयास किया।
विज्ञापन

घर के अंदर रखा सामान सड़क पर फेंक दिया और दरवाजे पर ताला लगा दिया। आरोपियों ने पथराव किया, जिसमें बेटी जोया घायल हो गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों के साथ इन लोगों ने मारपीट की थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मकान पर कब्जे और पथराव के आरोप निराधार हैं। पुलिस की मौजूदगी का वीडियो है, जिसमें पथराव नहीं है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed