{"_id":"6acd28f3f7afc5455809c143","slug":"licenses-of-three-ration-shops-suspended-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-160848-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राशन की तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राशन की तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित
Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। राशन वितरण में अनियमितता के मामले में एसडीएम पवन शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद लाभार्थियों को खाद्यान्न नहीं देने के आरोप में तीन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। किनौली ग्राम पंचायत की करीब 11-12 महिलाओं ने तहसील समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन विशु राजा से शिकायत की थी। महिलाओं ने बताया था कि कोटेदार ने तीन महीने से राशन नहीं दिया, जबकि ई-पॉस मशीन पर उनका अंगूठा लगवा लिया गया था। अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। घटौली और अस्थना ग्राम पंचायतों से भी इसी तरह की शिकायतें मिली थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीनों मामलों की जांच कराई गई। जांच में सभी शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद सोमवार को एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीनों मामलों की जांच कराई गई। जांच में सभी शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद सोमवार को एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन