फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assets worth 28.90 lakh belonging to an associate of mafia figure Kuntu Singh confiscated.

Azamgarh News: माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी की 28.90 लाख की संपत्ति जब्त

Tue, 13 Oct 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Assets worth 28.90 lakh belonging to an associate of mafia figure Kuntu Singh confiscated.
प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील कुमार सिंह की 28.90 लाख रुपये बाजार मूल्य की जेसीबी और मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को सिधारी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की। दोनों वाहनों को रौनापार थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सुनील कुमार सिंह रौनापार थाना क्षेत्र के ताहिरपुर बघावर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है, जिसकी विवेचना सिधारी थाना प्रभारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी पर अपने गैंग के सदस्यों के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए अवैध रूप से धन अर्जित करने का आरोप है। इसी धन से संपत्तियां खरीदने की बात सामने आई थी। संपत्तियों के अर्जन का वैध स्रोत प्रथम दृष्टया ज्ञात नहीं होने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तीन अक्तूबर 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों वाहनों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में 12 अक्तूबर को सिधारी पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर से जेसीबी और मोटरसाइकिल जब्त की। जेसीबी का बाजार मूल्य 28 लाख रुपये और मोटरसाइकिल का बाजार मूल्य 90 हजार रुपये आंका गया है।

जब्ती की प्रति आरोपी के पुत्र सोनू सिंह को दी गई। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल सात मामले दर्ज हैं। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed