फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DSP tanzeel's brother in law misguides

डीएसपी तंजील का बहनोई बड़ा ‘नाटकबाज’ निकला

Fri, 08 Apr 2016 03:23 AM IST
जितेंद्र कुमार/ अमर उजाला, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 03:23 AM IST
विज्ञापन
DSP tanzeel's brother in law misguides
तंजील अहमद - फोटो : file photo
एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की हत्या में उनके बहनोई को भी गुरुवार की रात एसटीएफ द्वारा दिल्ली से उठाने की बात कही जा रही है। जखावत हुसैन नाम का ये शख्स दिल्ली के ओखला में कपड़ा का कारोबार करता है। डीएसपी की लाश का रविवार सुबह मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया था। तब जखावत हुसैन भी मौजूद था।
विज्ञापन


मीडिया के सामने सबसे ज्यादा मुखर यही शख्स था। वह बार-बार मीडिया अन्य लोगों को गुमराह कर रहा था कि पाकिस्तान से पठानकोट हमले की जांच टीम के आने के बाद ही तंजील के साथ ऐसी हृदयविदारक घटना हुई है। वह घुमा-फिराकर यह बताना चाह रहा था कि ये आतंकी घटना है।
विज्ञापन


अब जबकि दिल्ली में तंजील की दुकान को लेकर वारदात की बात सामने आई है और उसमें उसकी समूलियत की बात कही जा रही है उससे तो यही लगता है कि उसका सीधा मकसद पुलिस और जांच एजेंसियों को गुमराह करके उनका ध्यान भटकाना था ताकि सभी का ध्यान निजी रंजिश पर न जाकर आतंकी घटना की ओर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि वह उसके साथी साफ बच जाए। वह बार बार डीएसपी की तारीफ कर रहा था और बोल रहा था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं हो सकता है। दिल्ली और उनके गांव सहसपुर में बहुत उनका बहुत मान सम्मान था।


दो दिन से पुलिस जिस शूटर रेहान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जखावत  हुसैन उसका चाचा है। दो माह मुनीर दिल्ली के ओखला में रहा था। माना जा रहा है कि तब ही दोनों के बीच डीएसपी की हत्या को लेकर कुछ ‘डील’ हुई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed