फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   drug trader fired in market

सरेराह दवा व्यापारी पर बरसाई गोलियां, गंभीर 

Tue, 08 May 2018 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Tue, 08 May 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
drug trader fired in market
gun
कटघर के सूरज नगर में सोमवार रात को मेडिकल स्टोर से पैदल घर जा रहे दवा व्यापारी को रोककर सरेराह उस पर गोलियां बरसा दी गईं। आरोप व्यापारी के पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों सहित चार लोगों पर है। घायल को उपचार के लिए कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानलेवा हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन


कटघर के सूरजनगर में सोमपाल सिंह यादव (38) रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। कालोनी में ही उनका महिमा मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात को साढे़ दस बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर पैदल ही अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि वहां पर पहले ही घात लगाकर खडे़ मोहल्ले में ही रहने वाले दो सगे भाइयों सहित चार लोगों ने उसे रोक लिया और गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन


दवा व्यापारी को पीठ, गर्दन और हाथ पर गोलियां लगी है। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए, हमलावर मौके से पैदल ही भाग गए। गोलियाें की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकले, वारदात की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दवा व्यापारी को उपचार के लिए कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है, व्यापारी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि देर रात तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है, दोनाें पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। हमलावरों के बारे में घायल व्यापारी ने ही पुलिस को जानकारी दी है। विवाद की सही वजह का अभी पता नहीं चल सका है। आरोपियों की तलाश में दो टीम लगा दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed