फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   child murder for mother love relationship

मां के प्रेम संबंधों में आड़े आने पर किया था मासूम का मर्डर

Sat, 30 Jul 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
child murder for mother love relationship
अपराध - फोटो : demo
 कटघर पुलिस ने शुक्रवार को अनमोल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि मासूम अनमोल की हत्या उसकी मां के प्रेम संबंधों में आड़े आने पर की गई थी। इस हत्याकांड को अनमोल के पिता के दोस्त व ढाबा संचालक श्याम गुप्ता ने ही अंजाम दिया था। उसने कबूला है कि अनमोल की मां से उसके प्रेम संबंध थे। जब वह घर जाता था तो अनमोल की मौजूदगी के कारण उसकी मां से बातचीत नहीं कर पाता था। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  
विज्ञापन


सीओ कटघर महेश कुमार ने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नजरपुर निवासी चरन सिंह गोविंद नगर में परिवार के साथ रहता है। चरन सिंह एंबुलेंस चालक है। चरन सिंह की दोस्ती मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान निवासी व ढाबा संचालक श्याम गुप्ता पुत्र किशन से थी। श्याम का उसके  घर आना जाना था।
विज्ञापन


इस दौरान चरन सिंह की पत्नी से श्याम के प्रेम संबंध हो गए थे। श्याम चरन सिंह की पत्नी से शादी करना चाहता था। लेकिन उसका छह साल का बेटा अनमोल आड़े आ रहा था। 26 जुलाई 2016 को रात करीब आठ बजे श्याम अनमोल को अपने साथ ले गया था। रामगंगा किनारे पहुं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उसने अनमोल को धक्का दे दिया। दो घंटे बाद श्याम ने चरन सिंह को सूचना दी कि उसका बेटा नदी मेें कूद गया है। उसकी काफी तलाश की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। चरन सिंह ने श्याम के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने श्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने कबूला है कि उसने ही अनमोल को नदी में धक्का दिया था। उसने अपने औ अनमोल की मां के बीच चल रहे प्रेम संबंधों की जानकारी भी पुलिस को दी।  

भाई के बेटे को लिया था गोद
मुरादाबाद। चरन सिंह की अपनी कोई औलाद नहीं थी। उसने छह साल पहले अपने बड़े भाई हरद्वारी के चार दिन के बेटे अनमोल को गोद लिया था। उसने अनमोल को अपनी औलाद की तरह ही पाला था। लेकिन श्याम ने उससे दोस्ती कर उसकी जिंदगी ही तबाह कर दी। 

मां से भी की गई थी पूछताछ
आरोपी श्याम ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि अनमोल की हत्या करने की जानकारी उसकी मां को भी दी। पुलिस ने अनमोल की मां से पूछताछ की तो उससे साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अनमोल की मां को छोड़ दिया। 


अब तक नहीं मिली लाश
 श्याम ने कबूल कर लिया है कि उसने अनमोल को नदी में धक्का दिया था। तब से पुलिस और स्थानीय गोताखोर अनमोल के शव की तलाश में जुटे हैं। लेकिन अनमोल का शव नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed