फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry husband hanged to wife's infidelity

पत्नी की बेवफाई से नाराज पति फंदे पर झूला

Thu, 25 Aug 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 25 Aug 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Angry husband hanged to wife's infidelity
अपराध - फोटो : demo
शादी के चार महीने बाद ही पत्नी की बेवफाई सामने आ गई। बहनोई और पत्नी के बीच अवैध संबंध से नाराज पति ने बुधवार को फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। चार दिन पहले की उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बहनोई और पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


इस साल 28 मई कस्बा चौमुंडा मोहल्ले निवासी तारा सिंह (28) पुत्र पुखराम सिंह की शादी धामपुर थाना क्षेत्र के कैरीपुर गांव निवासी अनीता पुत्री बालक राम सिंह के साथ हुई थी। शादी तारा सिंह के सगे बहनाई प्रीतम सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी बंकाबाला ने कराई थी। शादी के बाद ही प्रीतम और अनीता के बीच अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन


अनीता को लेकर प्रीतम अपने गांव चला गया। तारा सिंह को भी वही पर बुला लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। पांच दिन पहले तारा सिंह को प्रीतम और उसकी पत्नी ने बेरहमी से पीटा और पाकबड़ा थाने ले आए। पाकबड़ा थाने में उसकी पत्नी अनीता ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रीतम ने जमानत कराकर तारा सिंह को उसके घर छोड़कर चला गया। तब से तारा सिंह अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकाला। बुधवार सुबह दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह फांसी पर झूल रहा था।

पुलिस ने उसके शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तारा सिंह के भाई ने चंद्र पाल सिंह ने प्रीतम सिंह, अनीता और उसके पिता बालकराम सिंह, भाई शीशपाल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट चारों के खिलाफ दर्ज कर ली है। 



चोटों के निशान दिखाता था तारा सिंह 
तारा सिंह की शादी को चार माह ही हुए थे। उसकी पत्नी पहले से ही उसके बहनोई को पहचानती थी। शादी भी बहनोई ने कराई थी। लेकिन शादी के चार माह में तारा सिंह की जिंदगी नर्क हो गई थी। बहनोई उसकी पत्नी और अपने साथ गांव ले गया। तारा सिंह को भी वही पर बुला लिया इसके बाद वह तारा सिंह पर अत्यचार करने लगा। पत्नी भी उसके साथ हो गई। आसपास के मोहल्ले के लोगों को जब वह अपने जख्म दिखाता तो पूरा मोहल्ला उस पर मरहम लगाता था। आज तारा सिंह की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को थाने पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed