{"_id":"5c2140d5bdec22569e1132d7","slug":"81545683157-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला कर लूट के आरोपी को छुड़ाया, चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला कर लूट के आरोपी को छुड़ाया, चलाई गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आदर्श नगर में सोमवार दोपहर एक बजे लूट के आरोपी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने लैपर्ड पुलिस पर हमला कर दिया। पुरुषाें ने तमंचे से गोलियां चलाईं, महिलाओं ने पत्थर फेंके। भीड़ ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर लूट के आरोपी को छुड़ा लिया। लैपर्ड में तोड़फोड़ की गई, एक मोबाइल छीन लिया गया। इस हमले में दो दरोगा, तीन सिपाही और दो होमगार्ड को चोट आई है।
लैपर्ड पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना पर सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ आदर्श कालोनी स्थित कई घरों में दबिश दी लेकिन आरोपी हमलावर हत्थे नहीं चढे़। पुलिस ने छापामारी अभियान में घर में बनी कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया। दरोगा कुलदीप सिंह की तहरीर पर आदर्श कालोनी निवासी मुन्ना उर्फ रोहित, कम्मो, मुकेश उर्फ मुन्ना, मोना, पौना, रोनित, सतपाल, नितेश, मेडू उर्फ सुनील, शरण कौर, प्रिया, कमांडो और सतपाल की लड़की को नामजद करते हुए 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में 7 सीएल एक्ट, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, लूट, जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस हमले में दरोगा कुलदीप सिंह, भीमसैन, सिपाही विपिन कसाना, हैड कांस्टेबल शशी कांत शुक्ला परवेस और होमगार्ड सुरेश बाबू तथा सुंदरलाल चोटिल हो गए।
सीओ ने बताया कि पुलिस पर हमला कर आरोपी मुन्ना उर्फ रोहित को छुड़ाया गया है। 18 अक्तूबर को मुन्ना ने साथी के साथ मिलकर कमिश्नर कार्यालय के पास शिक्षिका से पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। विरोध करने पर शिक्षिका को घसीटा था, उनके पैर में फ्रैक्चर और चेहरा जख्मी हो गया था।