फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली

मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली

Wed, 05 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर में रामगंगा पुल के पास मंगलवार रात को डकैती के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई है। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से पुलिस की टीम ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि ख्वाजानगर में उन्होंने ही डाका डाला था। तीन दिन के भीतर ही डकैती की वारदात का खुलासा हुआ है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मंगलवार रात को दस बजे कटघर एसएचओ अजीत सिंह पुलिस की टीम के साथ रामगंगा पुल पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान ही उनको दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने के लिए कहा तो युवकों ने गोली चला दी। पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी भागने लगे तो जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। जवाबी फायरिंग में दोनों युवकाें के पैर में गोली लग गई। वह गिर गए, पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पकडे़ गए आरोपी सलमान निवासी चक्कर की मिलक और आफान उर्फ अफ्फान निवासी कांठ है। दोनों ने बताया कि उन्होंने ख्वाजानगर में वारदात की थी। मंगलवार रात को भी गंगा मंदिर के पास लूट की योजना बना रहे थे, इस दौरान ही पुलिस की टीम आ गई। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर ही दो तमंचे मिले हैं। इनमें से एक तमंचा नया है। जिसे उन्होंने ख्वाजानगर में डकैती के लिए खरीदा था। मुठभेड़ के दौरान करीब आठ से दस राउंड फायरिंग हुई है। दोनों आरोपियों से उपचार के बाद दोबारा पूछताछ की जाएगी। पकडे़ गए आरोपियों ने ही जुलाई 2017 में सराफ के घर सवा करोड़ से अधिक डकैती की वारदात की थी। 24 घंटे के भीतर डकैती की वारदात का खुलासा सिविल लाइन पुलिस ने किया था।
विज्ञापन



करीबी युवती ने दी थी सालिम के घर लाखों की नकदी, ज्वैलरी की सूचना
मुरादाबाद। सलमान और अफ्फान ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर को ख्वाजा नगर निवासी वेल्डिंग कारीगर सालिम के घर डकैती की वारदात की साजिश में एक युवती भी शामिल है। युवती सालिम की जानकार है। उसने अपने दोस्त को सूचना दी थी, जिसके बाद युवती के दोस्त ने सलमान के एक साथी से संपर्क किया और डकैती की साजिश रच दी गई। गिरोह को बताया गया था कि सालिम के घर डकैती में लाखों की नकदी और ज्वैलरी मिलने की संभावना है, जिसके कारण उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए सालिम का घर चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसरौल डकैती कांड में पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र स्थित किसरौल डकैती कांड में पुलिस ने सलमान को भी पूछताछ के लिए उठाया था, लेकिन वारदात में उसके शामिल होने की पुष्टि न होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद सलमान ने सोचा कि अब वह पुलिस उस पर शक नहीं करेगी, वह ख्वाजानगर में डकैती करने पहुंच गया था। सलमान के गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।

पुलिस ने लगाई मुठभेड़ की हैट्रिक
मुरादाबाद। पुलिस ने तीन दिन के भीतर तीन मुठभेड़ कर हैट्रिक लगाई है। पहले रविवार रात को मझोला के दान सहाय की मिलक में पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें एक आरोपी को मौके पर और दो को बाद में पकड़ा गया था। इसके बाद पाकबड़ा के नया मुरादाबाद में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को पकड़ा गया। तीसरी मुठभेड़ लगातार तीसरे दिन कटघर के रामगंगा पुल के पास हुई, जिसमें दो आरोपी पकडे़ गए हैं।


ख्वाजानगर में डकैती के बाद रडार पर आ गया था गिरोह
मुरादाबाद। ख्वाजानगर में डकैती की वारदात के बाद पुलिस के रडार पर सलमान का गिरोह आ गया था। वहां पर कई जगह सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों के चेहरे दिखाई दिए थे। इसके बाद सलमान की लोकेशन चेक की गई तो पता चला कि वह वारदात के वक्त घर पर नहीं था। इसके बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। इस दौरान ही पुलिस का सलमान और अफ्फान से पता चला है।


रामगंगा विहार में सराफ के घर डाका डाल चुके हैं बदमाश
मुरादाबाद। मंगलवार रात कटघर थानाक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश सलमान और अफ्फान कुछ दिन पहले ही सलाखों से बाहर आए थे। पिछले साल जुलाई माह में सलमान और अफ्फान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर रामगंगा विहार में सराफ राजीव अग्रवाल के घर दिन दहाड़े डाका डाला था। यहां से बदमाश सवा करोड़ से भी ज्यादा कीमत के जेवर लूट कर ले गए थे। घटना के चौबीस घंटे बाद ही अगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े गए थे। पुलिस ने इन बदमाशों की निशानदेही पर जेवरात बरामद किए थे। इससे पहले भी सलमान और अफ्फान वारदातें कर चुके हैं। अब जेल से रिहा होने के बाद फिर से घटनाएं शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि सलमान और अफ्फान के खिलाफ कई मुकदमे में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed