फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निगम अफसरों के साथ रहेंगे हथियारबंद गार्ड

निगम अफसरों के साथ रहेंगे हथियारबंद गार्ड

Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
निगम अफसरों के साथ रहेंगे हथियारबंद गार्ड
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम अफसरों के साथ अब हथियारबंद सुरक्षा कर्मी रहेंगे। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को इसकी तैयारी करने को कहा है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में सुरक्षा कर्मी आ जाएंगे। इसके लिए सेवा निवृत फौजियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है।

अभी तक नगर निगम अफसरों के साथ सुरक्षा गार्ड नहीं रहते हैं। केवल नगर आयुक्त के साथ ही दो होमगार्ड चलते हैं। अब नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा गार्ड रखने के आदेश दिए हैं। इसके लिए सेवानिवृत फौजियोें की तैनाती की जाएगी। सेवानिवृत फौजियों की तैनाती के लिए एमडीए में काम करने वाली एजेंसी से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल 15 हथियारबंद सुरक्षाकर्मी रखने का निर्णय लिया गया है। इनमें से चार नगर आयुक्त के साथ रहेंगे। दो उनके आवास पर होंगे और उनकी कार के साथ जिप्सी में रहेंगे। होमगार्ड को हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता निर्माण और सीकेएनए के साथ इनको रखा जाएगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान भी इनकी मदद ली जा सकेगी। अपर नगर आयुक्त एसपी श्रीवास्तव ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed