फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रक चालक ने मंदिर में फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

ट्रक चालक ने मंदिर में फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने मंदिर में फंदे पर लटक कर की आत्महत्या
ठाकुरद्वारा(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के सुल्तानपुर दोस्त गांव के चौराहे पर स्थित शिव मंदिर में फि रोजाबाद के एक ट्रक ड्राइवर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बुधवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो चालक का शव मफलर के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने गांव के तीन लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुजारी सोनगिरि बुधवार सुुबह आठ बजे मंदिर में पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के पीछे गैलरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मंदिर की छत में बनी खूंटी में मफ लर से लटका हुआ था। पुजारी ने इसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दी। सूचना पर 100 डायल पुलिस के साथ ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतारकर जांच की। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जनपद फि रोजाबाद के गांव नंगला सिकंदराबाद थाना नारखी निवासी बृजमोहन उर्फ रिंकू (28) के रूप में हुई। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसके द्वारा गांव के तीन व्यक्तियों द्वारा तंग करने के कारण आत्महत्या की बात कही गई है। पुलिस ने उसके साथी उसी के गांव के सहायक ड्राइवर भूप सिंह को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर खड़ा ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। भूप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जसपुर के एक पेपर मिल से रील रोल ट्रक में भरकर आगरा ले जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे जब वह गांव उस्मानपुर के पास पहुंचे। उस समय ट्रक को भूप सिंह चला रहा था। भूप सिंह का कहना है कि तभी बृजमोहन के मोबाइल पर उसके गांव से एक कॉल आई। बात करने के बाद वह ट्रक से कूद गया। भूप सिंह का कहना है कि उसने रात भर बृजमोहन की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह उसे मंदिर में शव लटके होने की जानकारी मिली तो वह उसे देखने के लिए मौके पर पहुंच गया था। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चालक के अपने गांव के एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने मंगलवार की रात को बातचीत के बाद आत्महत्या का निर्णय लिया। बुधवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट सेलटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed