फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेन में महिला के बैग से 75 हजार उड़ाए, कोच अटेंडेंस गिरफ्तार

ट्रेन में महिला के बैग से 75 हजार उड़ाए, कोच अटेंडेंस गिरफ्तार

Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में महिला के बैग से 75 हजार उड़ाए, कोच अटेंडेंस गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने एक महिला के बैग से 75 हजार रुपये चोरी कर लिए। महिला की शिकायत पर आरपीएफ ने अटेंडेंट की तलाश ली तो उससे 75 हजार रुपये बरामद हो गए। जीआरपी मुरादाबाद थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया है। जबकि आरोपी कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के मोतिहारी जनपद के छतौनी निवासी बबिता ठाकुर लखनऊ से सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार लखनऊ से दिल्ली के लिए सवार हुई थीं। वह कोच ए-वन की सीट संख्या 13 पर सफर कर रही थीं। ट्रेन लखनऊ से रवाना हुई तो काकोरी रेलवे स्टेशन के पास महिला के बैग से 75 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। महिला ने इसकी जानकारी ट्रेन में तैनात आरपीएफ एस्कोर्ट को दी। आरपीएफ के जवानों ने महिला की शिकायत पर कोच अटेंडेंट की तलाशी ली। कोच बी-3 के कोच अटेंडेंट मो. फिरोज आलम निवासी मिया बाग सोनपुर जिला सारन (बिहार) से 75 हजार रुपये बरामद हो गए। आरपीएफ एस्कोर्ट और महिला ने आरोपी को पकड़कर जीआरपी मुरादाबाद को सौंप दिया। इंस्पेक्टर जीआरपी पंकज पंत ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना काकोरी रेलवे स्टेशन के पास की है। केस आलमबाग (लखनऊ) जीआरपी को ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed