फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास

Sat, 31 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास
मुरादाबाद। चंदौसी के पांच साल पुराने चर्चित चंदा बी हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राम अचल यादव की अदालत में मुलजिम पति कामिल को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

संभल जनपद के चंदौसी थानाक्षेत्र के मोहल्ला जरई गेट की रहने वाली चांद बी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां चंदा बी का निकाह 23 वर्ष पहले रईस अहमद के साथ हुआ था। बीमारी के कारण रईस की मौत हो गई थी। इसके बाद चंदा बी ने चंदौसी जरई गेट क्षेत्र के रहने वाले कामिल से दूसरा निकाह कर लिया था। लेकिन निकाह के कई वर्ष बाद भी चांद बी के कोई संतान नहीं हुई, तब दोनों के बीच में विवाद रहने लगा था। इसी विवाद के चलते रईस ने चंदा बी की हत्या कर दी और लाश को दफन कर दिया। किसी को इस घटना की जानकारी भी नहीं दी। जब चांद बी अपनी मां से मिलने गई तो उसे घटना की जानकारी हुई थी। उसने थाना चंदौसी में जून 2013 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक माह बाद आरोपी की निशानदेही पर लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया था। इस केस की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राम अचल यादव की अदालत में चली। जिसमें सरकार की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ब्रज राज सिंह ने पक्ष रखा। अदालत ने पुख्ता सबूतों के आधार पर रईस को हत्या एवं सुबूत मिटाने में दोषी ठहराया दिया। अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और बीस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed