{"_id":"5bca475abdec22694c342a70","slug":"191539983194-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा में न्यायिक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठाकुरद्वारा में न्यायिक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात न्यायिक कर्मचारी अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव काशीपुर रोड पर पशुपति फैक्ट्री के पास नहर किनारे मिला तो सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उसे तीन से चार फीट की दूरी से मारी गई है। अरुण के ठाकुरद्वारा में एक युवती से प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का दावा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। उसने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपनी प्रेमिका को फोन भी किया था।
काशीपुर के आदर्श नगर निवासी अरुण कुमार (29) ठाकुरद्वारा में न्यायिक कार्यालय में क्लर्क के पद तैनात था। परिवार में पिता ऋषिदेव सिंह, मां विर्मिला, भाई अरुण और बहन ईशु हैं। भाई डा. वरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार को अरुण ठाकुरद्वारा में गए थे। इसके बाद वह घर लौट रहे थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। रात पौने एक बजे अरुण के दोस्त शरद राठी ने उन्हें सूचना दी कि अरुण का शव पशुपति फैक्ट्री के पास पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर तमंचा पड़ा था। जबकि पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। जिस पर हेलमेट भी टंगा हुआ था। इसके अलावा मोबाइल भी मौके पर ही मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें बताया गया कि उसे करीब तीन से पांच फीट की दूरी से गोली मारी गई है। फारेंसिक रिपोर्ट के अनुसार मृतक की हाथ की उंगलियों पर गन पाउडर भी नहीं मिला है। हालांकि पुलिस अब तक की जांच में आत्महत्या बता रही है लेकिन परिजन आत्महत्या की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना हे कि अरुण की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। अभी तक की जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है लेकिन पुलिस की ओर से हर पहलू पर जांच की जा रही है।