फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाभी पर तेजाब से हमले में देवर को दस साल की कैद

भाभी पर तेजाब से हमले में देवर को दस साल की कैद

Thu, 27 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
भाभी पर तेजाब से हमले में देवर को दस साल  की कैद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के पीर का बाजार में महिला पर तेजाब से हमले के मामले में एडीजे ग्यारह अनिल कुमार वशिष्ठ की अदालत ने बुधवार को मुलजिम शमीम को दोषी करार देते हुए दस साल की कैद की सजा सुनाई है। जबकि 25 हजार का जुर्माना लगाया।

मझोला थानाक्षेत्र के पीर का बाजार निवासी मो. शफीक ने पंद्रह सितंबर 2017 को अपने भाई शमीम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई। दोनों भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश पूरी करने के बाद आरोपी शमीम के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इस मामले की सुनवाई एडीजे ग्यारह अनिल कुमार वशिष्ठ की अदालत में चली। सरकार की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार चौहान ने पक्ष रखा और मुलजिम को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम शमीम को दोषी करार देते हुए दस साल की कैद की सजा सुनाई। जबकि 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अदालत ने आदेश दिए हैं कि अर्थदंड की धनराशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed