फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पेशी पर गैंगस्टर ने मोबाइल पर मांगी रंगदारी

पेशी पर गैंगस्टर ने मोबाइल पर मांगी रंगदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
पेशी पर गैंगस्टर ने मोबाइल पर मांगी रंगदारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जेल से कचहरी में पेशी पर आए गैंगस्टर ने मोबाइल पर रंगदारी मांगी है। उसने कॉल कर कई लोगों को धमकाया भी। इतना ही नहीं उसकी ड्यूटी में लगे सिपाहियों ने उसे अकेला छोड़ दिया। यहां उसने पत्नी के साथ घंटों बिताए। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना ली। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह पत्नी के साथ बैठा फोन पर बात करता दिखाई दे रहा है।
गलशहीद निवासी मेहराज को हत्या के मामले में सजा हुई है। वह जमानत पर रिहा हो गया था, लेकिन उसके खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को मेहराज को जिला कारागार से कचहरी तारीख पर लाया गया था। पुलिस लाइन का सिपाही उसे सेशन हालात से एडीजे आठ में पेशी पर लेकर गया। लेकिन सिपाही ने कुछ नोटों के चक्कर में अपनी नौकरी दांव पर लगा दी। उसे कचहरी परिसर में सीढ़ियों के पास छोड़ दिया। यहां उसने पत्नी के साथ घंटों बिताए। मुलजिम की हथकड़ी पर कपड़ा बांध दिया था। ताकी उसे कोई पहचान न पाए। वह सीढ़ियों के पास सिपाही भी दूर जाकर खड़ा हो गया था। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। इसके बाद सिपाही के समझ में आया कि उसका भेद न खुल जाए। इसके बाद उसने गैंगस्टर से मोबाइल छीन लिया। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएंगी। सिपाही की लापरवाही सामने आई तो उच्च अफसरों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी कचहरी से भाग चुके हैं बंदी
मुरादाबाद। पुलिस वालों की लापरवाही से पेशी पर आए कई बंदी भाग चुके हैं। जेल से पेशी पर आया हत्यारोपी आदित्य सिपाही की लापरवाही का फायदा उठाकर भाग गया था। इसके बाद उसने कई घटनाएं भी कीं। कचहरी से फरार होने के बाद उसने बिजनौर में जाकर लूटपाट और हत्याएं कीं। इसके अलावा एक सिपाही को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बंदी भाग गया था। तीन दिन बाद वह हकीमपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, लेकिन बंदी की फरारी में सिपाही निलंबित कर दिया गया था। तीन साल पहले जेल की दीवार कूद कर भागने वाले लाल सिंह ने भी पेशी पर कचहरी में आकर ही योजना बनाई थी। इसके अलावा एक सिपाही तो पेशी पर आये बंदी को वेव सिनेमा में उसकी प्रेमिका के साथ फिल्म दिखाने ले गया था। इनके अलावा भी कई मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद नोटों के चक्कर में दांव पर लगा रहे नौकरी
मुरादाबाद। वारदातों की साजिशें सलाखें के अंदर और पेशी के दौरान रची जाती हैं। मोबाइल पर रंगदारी मांगे की घटना हो या फिर हत्या की। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मैनाठेर में किसान की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। किसान की बेटी और उसके दामाद ने इस घटना को अंजाम दि लाया था। कचहरी में आने पर भी पूरी योजना बनाई जाती थी। इन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाती है। वह कुछ नोटों के चक्कर में अपनी नौकरी दांव पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed