फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज डीजीपी आएंगे मुरादाबाद, अफसरों की धड़कनें बढ़ी

आज डीजीपी आएंगे मुरादाबाद, अफसरों की धड़कनें बढ़ी

Tue, 27 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
आज डीजीपी आएंगे मुरादाबाद, अफसरों की धड़कनें बढ़ी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे 16 आईपीएस सोमवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पीड़ित की शिकायत पर दर्ज की जाने वाली एफआईआर से लेकर विवेचना के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी की। इसके बाद वह नारी उत्थान केंद्र पहुंचे। वहां पर उन्होंने दंपती की शिकायत से लेकर दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए बने पैरवी सेल के बारे में जानकारी की।

दोपहर को करीब सवा बजे एडीजी सुनील कुमार गुप्ता के साथ 16 आईपीएस जब पुलिस अकादमी से सिविल लाइन थाने आए। वहां पर एसएसपी जे रविन्दर गौड सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने उनको थाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद थाने के कार्यालय में जाकर सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के बारे में उन्होनें जानकारी की। थाने के कंप्यूटर आपरेटर अमित ने उनको बताया कि सीसीटीएनएस की वजह से अब घंटों का काम मिनटों में होने लगा है और मुरादाबाद पहला जिला है, जहां से केस डायरी भी अब आनलाइन ही न्यायालय भेजी जा रही है। विवेचक मोबाइल की मदद से आनलाइन पर्चे काट रहे हैं। थाने में करीब आधे घंटे तक रुकने के बाद सभी प्रशिक्षु आईपीएस पुलिस लाइन स्थित नारी उत्थान केंद्र पहुंचे। यहां पर उनको बताया गया कि मुरादाबाद ही पहला जिला है, जहां पर दंपतियों की शिकायत सुलझाने और दुष्कर्म, छेड़खानी पीड़िताओं को केस में मदद दिलाने से लेकर उनके रहन सहन और जीविका के लिए प्रशिक्षण देने में मदद के लिए नारी उत्थान केंद्र को गत वर्ष बनाया गया है। जिसका उदघाटन डीजीपी ओपी सिंह ने किया। वह नारी उत्थान केंद्र से काफी प्रभावित दिखे। करीब पौ घंटे तक यहां रुकने के बाद वह वापस पुलिस अकादमी गए। इस दौरान एसपी सिटी अंकित मित्तल, एसपी देहात उदय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed