{"_id":"5b77351a42c792465942f271","slug":"181534539034-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीजेएम को धमकी देने में अधिवक्ता समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीजेएम को धमकी देने में अधिवक्ता समेत दो गिरफ्तार
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एसीजेएम अविनाश कुमार सिंह को धमकी देने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को एक अधिवक्ता और उसको एक लड़की की आईडी पर सिम बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अधिवक्ता आरिफ अतीक निवासी फैजगंज थाना मुगलपुरा है। आरिफ का पत्नी से विवाद चल रहा है। इस संबंध में न्यायालय में मामले विचाराधीन हैं। आरोप है कि आरिफ ने एसीजेएम को मोबाइल पर मैसेज भेजकर धमकी दी थी और मुकदमा खत्म करने के लिए कहा था। इस संबंध में एसीजेएम छह ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई तो आरोपी आरिफ को पकड़ा गया। आरिफ ने लाजपत नगर में रहने वाली एक लड़की की आईडी पर सिम अपनी ससुराल संभल से खरीदा था। गलत आईडी पर सिम बेचने के आरोप में दुकानदार खुर्शीद अनवर निवासी सिरसी जिला संभल को गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने मैसेज भी संभल में अपनी ससुराल जाकर भेजे थे। जिससे की वह अपने साले को इस मामले में फंसा सके।