फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रापर्टी डीलिंग में फंसा कानूनगो, बैठी जांच

प्रापर्टी डीलिंग में फंसा कानूनगो, बैठी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलिंग में फंसा कानूनगो, बैठी जांच
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा तहसील में तैनात एक कानूनगो प्रापर्टी डीलिंग के धंधे में फंस गया है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने जांच बैठा दी है। एसडीएम से तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। शिकायतकर्ता ने कानूनगो का एक बाउंस चेक भी शिकायत के साथ संलग्न किया है। डीएम ने पूछा है कि इस रकम का लेन देन किस उद्देश्य से हो रहा था।
मिलन विहार निवासी धीरेंद्र कुमार सागर ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से शिकायत की थी कि कुंदरकी थाना क्षेत्र में लोधी वाली मिलक निवासी रामौतार ठाकुरद्वारा तहसील में कानूनगो है। आरोप है कि कानूनगो ने मुरादाबाद में मंडी समिति के पीछे स्थित 200 गज के एक भूखंड को अपना बताकर उसे बेचने का सौदा किया था। सौदा 10 लाख रुपये में हुआ और धीरेंद्र का दावा है कि उसने दो लाख रुपये बतौर बयाना कानूनगो को एडवांस में दे दिए थे। लेकिन बाद में पता चला कि यह भूखंड कानूनगो का नहीं है। बल्कि किसी और का है। धीरेंद्र ने शिकायत की है कि उसने रुपये वापस मांगे तो कानूनगो ने 10 अक्तूबर 2018 को एसबीआई को दो लाख रुपये का चेक दे दिया। यह चेक बाउंस हो गया। इसके बाद उसने कानूनगो ने शिकायत की तो उसने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि कानूनगो ने धमकी भी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी का कहना है कि मामले में एसडीएम ठाकुरद्वारा को जांच करके कानूनगो के विरुद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन के भीतर एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम ने जांच में यह भी स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं कि कानूनगो ने धीरेंद्र को किस कार्य के लिए चेक दिया और इतनी बड़ी रकम का लेनदेन करने से पहले अपने वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति क्यों नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed