{"_id":"5c3f95aebdec227330556c8e","slug":"171547670958-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद नर्स की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद नर्स की गला रेत कर हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद।
भगतपुर थानाक्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नर्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई। नर्स झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर नौकरी करती थी। वह ग्यारह जनवरी से लापता थी। पुलिस ने शक के घेरे में आए झोलाछाप डाक्टर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया है। हत्यारोपी की निशानदेही पर बुधवार को नर्स का शव सरकड़ा करीब और पदिया नगला गांव के बीच स्थित ढेला नदी किनारे से बरामद किया है। युवती का शव अर्द्ध नग्नावस्था में मिला है, जबकि उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेत कर हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई।
डिलारी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला की 22 वर्षीय बेटी नर्स थी। वह भगतपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर नौकरी करती थी। महिला ने मंलवार की शाम पुलिस को सूचना देकर पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 11 जनवरी को बेटी क्लीनिक गई थी। इसके बाद से उसकी बेटी लापता है। पुलिस ने रामवीर से पूछताछ की तो उसने बताया कि क्लीनिक से काम निपटाने के बाद वह घर चली गई है। परिजनों ने डाक्टर पर ही हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने डाक्टर उसके दोस्त और दो भाइयों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। तब डाक्टर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही नर्स की हत्या की है। उसकी लाश ढेल नदी में फेंक दी है। पुलिस ने डाक्टर की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। इसके अलावा दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने बताया कि लापता युवती का शव बरामद हुआ है। उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। शक के घेरे में आए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।