फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पत्नी की हत्या में ग्रामीण को उम्रकैद

पत्नी की हत्या में ग्रामीण को उम्रकैद

Wed, 19 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या में ग्रामीण को उम्रकैद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में अदालत ने ग्रामीण को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी जेल भेज दिया गया।

अमरोहा जिले के डिडौली थानाक्षेत्र के ककराली निवासी अनीस ने 10 जुलाई 2016 को पाकबड़ा थाने में समाथल निवासी खुर्शीद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। अनीस ने एफआईआर में कहा था कि उसने अपनी बहन मेहराज की शादी खुर्शीद के साथ की थी। हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। लेकिन अनीस और उसके परिजन कम दहेज से नाखुश थे। वह लगातार दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कराने की धमकी दे रहे थे। अनीस ने आरोप लगाया था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी खुर्शीद ने उसकी बहन मेहराज की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पाकबड़ा पुलिस ने केस की तफ्तीश पूरी करने के बाद मुलजिम खुर्शीद के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम रामअचल यादव की अदालत में हुई। अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ब्रजराज सिंह ने पक्ष रखा और मुलजिम खुर्शीद को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को दलीलें दीं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद व 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed