{"_id":"5d15295a8ebc3e3cb3735fb4","slug":"15616679113-moradabad-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मासूम की मौत के बाद चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में मासूम की मौत के बाद चालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला के जयंतीपुर में बृहस्पतिवार दोपहर मामा के साथ बर्फ खरीदने गए ढाई साल के एक मासूम को पिकअप ने कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर बुरी तरह से पीटा और पिकअप गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगाने की कोशिश की। बवाल की सूचना पर पहुंची मझोला पुलिस ने बमुश्किल चालक को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया।
मियां कालोनी में रहने वाले आलम पेंटर हैं। परिवार में पत्नी फराह बेटी समायरा, बेटा अल्तमश हैं। बड़े बेटे अजहर की उम्र ढाई साल थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने एक बजे अजहर को मियां कालोनी में रहने वाला उसका मामा नदीम (15) साइकिल पर बैठाकर बर्फ खरीदने के लिए गया था। नदीम ने बताया कि टीले के पास ही साइकिल खड़ी कर वह बर्फ खरीदने लगा। उस वक्त अजहर साइकिल पर बैठा हुआ था। तभी पीर का बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से एक पिकअप गाड़ी आई। पिकअप चालक ने वाहन मोड़ते वक्त भी रफ्तार धीमी नहीं की और साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल की टक्कर से अजहर नीचे गिरा और पिकअप के पिछले पहिए के नीचे आ गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर गाड़ी रोकने की बजाय पिकअप चालक ने गाड़ी समेत भागने की कोशिश की जिसे बर्फ विक्रेता भूरे व अन्य लोगों ने पकड़ लिया। हादसे से गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटना शुरू किया। सूचना पर पहुंचे सिपाही अर्जुन ने चालक को बमुश्किल एक दुकान में बंद कर भीड़ से उसकी जान बचाई। गुस्साई भीड़ पिकअप में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश कर ही रही थी तभी मझोला थाने से पुलिस बल वहां पहुंच गया और किसी तरह से भीड़ रोका। चालक को थाने ले आया गया। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक बरेली के संग्रामपुर का रहने वाला महावीर है। आलम की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
रोते हुए बोला नदीम... भांजे को किसी ने नहीं उठाया
मुरादाबाद। हादसे के बाद नदीम ने बुरी तरह से रो रहा था। उसने बिलखते हुए कहा कि उसके मासूम भांजे अजहर के के सिर से खून बह रहा था। वह भांजे को सड़क से गोद में उठाने की कोशिश करने लगा। लोगाें से अपील करता रहा कि अजहर को उठा लें और अस्पताल ले चलें लेकिन किसी ने अजहर को नहीं उठाया। इसके बाद वह घर गया और परिवार वालों को बुलाकर ले आया। अजहर को जिला अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजहर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यदि समय पर ही अजहर को अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
पुलिस न पहुंचती तो चालक का बचना मुश्किल था
मुरादाबाद। हादसे के बाद भीड़ जबरदस्त गुस्से में थी। अगर समय पर पुलिस न पहुंचती और कुछ लोग समझदारी दिखाते हुए भीड़ के बीच से चालक को निकालकर दुकान के अंदर न ले जाते तो कुछ भी हो सकता था। सीओ ने बताया कि मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है, जिससे कि स्थिति नियंत्रण में रहे।