{"_id":"5d1529578ebc3e3ccc2e4d1e","slug":"15616679085-thakurdwara-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला घोंटकर हत्या , पति, ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता की गला घोंटकर हत्या , पति, ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलारी (मुरादाबाद)। डिलारी थानाक्षेत्र में एक नवविवाहिता की ससुराल में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या तार या रस्सी से गला घोंटकर की गई है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट डिलारी थाने में दर्ज कराई गई है। आरोपियों में से पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के ढकिया जट गांव निवासी मौहम्मद अली ने बताया कि उनकी भतीजी जहरा (22) का पड़ोस में ही रहने वाले जफर से प्रेम संबंध था। जफर आटा चक्की चलाता है। प्रेम संबंध की वजह से ही दोनों की शादी मार्च 2019 में की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में जहरा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे दहेज में दो लाख रुपये और घरेलू सामान की मांग की जाती थी। इसकी जानकारी जहरा ने फोन कर परिवार वालों को दी थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले खफा थे। आरोप है कि ससुराल में ही 22 जून को जहरा का गला घोंट दिया गया। इसके बाद उसे बेसुध हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जहरा को उपचार के लिए कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर बुधवार को उसकी मौत हो गई। इस संबंध में डिलारी थाने में जहरा के पति जफर, ससुर मौहम्मद अली , सास सायदा बेगम, ननद राहिल व तहेरे ससुर यामीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट बुधवार रात को दर्ज कराई गई। शव को पंचनामे की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बृहस्पतिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद जहरा के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान ने बताया कि जहरा की हत्या के आरोपी पति जफर व ससुर मौहम्मद नवी उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है।