फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पत्नी की हत्या कर पुलिस को किया फोन

पत्नी की हत्या कर पुलिस को किया फोन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर पुलिस को किया फोन
मुरादाबाद। पत्नी ने पति को अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया तो पति ने अपनी पत्नी की नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद इस व्यक्ति ने खुद ही पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी इमरान ने वर्ष 2014 में कटघर थानाक्षेत्र के हयात नगर में रहने वाली नेहा से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन साल की एक बेटी है। वर्तमान में ये ताजपुर माफी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। यहां पर ही इमरान एक फर्म में बतौर कारीगर नौकरी करता है। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब साढे़ पांच बजे इमरान ने 100 नंबर पर फोन कर अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पीआरवी ताजपुर माफी पहुंची। खुद मौके पर पहुंचे सीओ के मुताबिक आरोपी ने बाद में बताया कि रात करीब दो बजे उसे लगा कि पत्नी उसके एक रिश्तेदार युवक से मोबाइल पर बात कर रही है। शक होने पर उसने कॉल डिटेल चेक करने के लिए मोबाइल छीन लिया लेकिन मोबाइल में पासवर्ड लगा था। नेहा से पासवर्ड पूछा तो उसने बताने से इंकार किया। इसी बात पर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

रात ढाई बजे इमरान ने अपनी सास साजिदा को फोन पर इस बारे में बताया। साजिदा ने कहा कि अभी रात हो रही है वह सुबह आ जाएंगे। इसके बाद भी झगड़ा और बढ़ गया। इमरान ने नेहा के मुंह और नाक पर अपनी हथेली जमा दी। कुछ ही देर में नेहा ने दम तोड़ दिया। कुछ समय बीतने के बाद जब गुस्सा शांत हुआ तो इमरान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नेहा के मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी उमेरा को नेहा के मायके वाले अपने घर ले आए। इस मामले में नेहा के पिता हनीफ ने इमरान के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि शादी के बाद दहेज में बाइक और रुपये की मांग आरोपी करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने नेहा की हत्या कर दी है। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि नेहा का मोबाइल कब्जे में लिया गया है जिसका लॉक खुलवाने की कोशिश की जा रही है। जरूरत पड़ी तो इसके लिए दिल्ली के एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

...........
नेहा ने कहा था एक दिन इमरान मुझे मार डालेगा मां
मुरादाबाद। नेहा की मां साजिदा ने बताया कि शादी के एक साल बाद ही नेहा और इमरान के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया था। कई बार उनके बीच समझौते की कोशिश की गई। नेहा मायके आकर रहने लगी थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें इमरान ने बताया कि अब वह दोबारा पत्नी को परेशान नहीं करेगा। स्टांप पेपर पर लिखकर दिया था जिसके बाद नेहा वापस इमरान के साथ मायके से गई। इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई नेहा ने फोन कर मां को कई बार झगडे़ की जानकारी दी थी। ये भी अंदेशा जताया था कि जिस तरह से झगडे़ होते हैं। उससे लगता है कि इमरान एक दिन उसे मार डालेगा। उसने मां से कहा था कि मेरे मरने के बाद मेरी बेटी की परवरिश तुम करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed