फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कालेज, अस्पताल में बच्चियों से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

कालेज, अस्पताल में बच्चियों से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
कालेज, अस्पताल में बच्चियों से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। सिविल लाइन पुलिस ने स्कूल, कालेज और अस्पताल में अकेली लड़कियों को बहला फुसलाकर उनको एकांत में ले जाकर छेड़खानी की घटनाएं करने के आरोप में एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी उस वक्त हत्थे चढ़ा जब वह एक नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में मिशन कालेज के लेडिज टॉयलेट में जाकर छिप गया था, गनीमत रही कि उसको टॉयलेट में घुसते हुए लैब असिस्टेंट ने देख लिया। आरोपी को पकड़ा गया तो पता चला कि उसने चंद रोज पहले मिशन कालेज की एक छात्रा स छेड़खानी की थी। आरोपी की तस्वीर कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद थी, 10 दिन से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

मिशन कालेज में कार्यरत लैब असिस्टेंट अंतिम सिंह ने बताया कि 26 मई को चर्च में स्पेशल क्लास थी, इस दौरान ही एक छात्रा क्लास से बाहर निकली तो उसको एक युवक मिल गया। वह छात्रा को बहला फुसलाकर केजी स्कूल के कैंपस में एकांत स्थान पर ले गया। वहां पर आरोपी ने छात्रा से अश्लील हरकत की। इस दौरान ही वहां पर एक महिला आ गई तो छात्रा को छोड़कर आरोपी भाग गया था। छात्रा ने वहां से आकर पादरी को मामले की जानकारी दी। कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। छात्रा अपने घर चली गई, आरोपी की तलाश में मिशन कालेज का स्टाफ जुटा था और सतर्कता बढ़ा दी गई थी। शनिवार को भी स्पेशल क्लास थी, सुबह करीब दस बजे एक युवक को कालेज में लेडिज टॉयलेट में जाते देखा तो लैब असिस्टेंट को उस पर शक हो गया। वह मौके पर पहुंचे और युवक को टॉयलेट से बाहर निकाला। इसके बाद 26 मई को जिस छात्रा से छेड़खानी की वारदात हुई थी, उसको बुलाया गया। छात्रा ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी को ले जाकर सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपी को देखते ही थाने में तैनात एसएसआई सुनील चौधरी आचंभित रहे गए। उन्होंने बताया कि इसी साल जनवरी माह में जिला अस्पताल में भी एक बच्ची से छेड़खानी की वारदात हुई थी, जिसमें आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। इस युवक की तस्वीर सीसीटीवी में कैद उस युवक से मिल रही है, जिसके बाद उस तस्वीर को निकालकर आरोपी को दिखाया गया तो उसने बताया कि तस्वीर उसी की है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम अंकित है, वह जिला अस्पताल परिसर में ही रहता है। पांचवीं तक अंकित ने पढ़ाई की है। फिलहाल वह मजदूरी करता है। आरोपी का रविवार को चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed