फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवती की बरामदगी न होने पर भड़के ग्रामीण का हंगामा-Cordination

युवती की बरामदगी न होने पर भड़के ग्रामीण का हंगामा-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
युवती की बरामदगी न होने पर भड़के ग्रामीण का हंगामा-Cordination
कांठ (मुरादाबाद)। कांठ थानाक्षेत्र की एक युवती की बरामदगी न होने पर भड़के ग्रामीणों ने तहसील से लेकर थाने तक हंगामा किया। आरोप है कि युवती को दूसरे समुदाय के चार लोग बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इनमें से एक के साथ युवती का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कराने की साजिश रची गई है। हंगामे के दौरान उपजिलाधिकारी और सीओ से कई बार नोंकझोंक भी हुई। हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल ने 24 घंटे के भीतर युवती की बरामदगी नहीं होने पर सड़कों पर प्रदर्शन की धमकी दी है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती 21 मई से लापता है। उसे फुसलाकर ले जाने का आरोप दूसरे समुदाय के सलीम, शाहन, अरशद और बबलू निवासी थानाक्षेत्र कांठ पर है। युवती की मां ने एक सप्ताह पहले अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस युवती को बरामद नहीं कर सकी है। आरोपियों का सुराग भी पुलिस को नहीं लग सका है। इसे लेकर गांव में एक पंचायत हुई। जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया गया। शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण व हिंदू संगठनों के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी की जिद पर अड़ गए। इस दौरान एसडीएम और सीओ से कई बार नोंकझोंक हुई। बाद में अधिकारियों ने मामले में जल्द ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल ने 24 घंटे में युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। तहसील के बाद ग्रामीणों की भीड़ थाने जा पहुंची। महिलाओं व ग्रामीणों ने थाने में भी हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई व युवती को बरामद न किए जाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

फोटो--09 से 15 तक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed