फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तांत्रिक की संदिग्धावस्था में मौत

तांत्रिक की संदिग्धावस्था में मौत

Sat, 20 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक की संदिग्धावस्था में मौत
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नंदरौली गांव के एक तांत्रिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

नंदरौली गांव निवासी सतीश यादव (35) कई सालों से तंत्र मंत्र का कार्य करता है। विशेष पूजा अर्चना आदि करता रहता है। गुरुवार की रात उसे उदयभानपुर गांव में कल्याण सिंह के यहां नवरात्र के अंतिम दिन देवी की जोत जगाने के लिए बुलाया गया था। जिस पर विशेष पूजा आयोजित की जानी थी। सतीश यादव अपने शिष्य हरी बाबा के साथ रात नौ बजे उदयभानपुर गांव पहुंचा, अभी वह जोत जलाने की तैयारी कर ही रहा था कि उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे फिर उसके गांव नंदरौली लाया गया।
विज्ञापन

दवाई लेने के बाद कुछ सुधार हुआ तो फिर करीब साढ़े दस बजे पहुंच गया, लेकिन फिर जोत जलाने से पहले उसकी पहले से अधिक तबियत खराब हो गई। उसे गुन्नौर व बबराला के चिकित्सालयों में ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उपचार करने से ही मना कर दिया। हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे सैंजना मुस्लिम गांव में भी ले गए, वहां भी उसका उपचार नहीं हो सका। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अता मोहम्मद ने बताया कि संभवत: उसे उपचार समय से नहीं मिल पाया। इस कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पिता के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed