फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एटीएस ने भी जुटाई स्कूल बैग में धमाके की जानकारी

एटीएस ने भी जुटाई स्कूल बैग में धमाके की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएस ने भी जुटाई स्कूल बैग में धमाके की जानकारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दीन दयाल नगर में सोमवार शाम को स्कूल बैग में धमाके की गूंज ने एटीएस को भी चौकाया है। इस संबंध में एसटीएफ की बरेली यूनिट ने स्थानीय पुलिस से जानकारी की है। सूत्रों का कहना है कि एटीएस ने छात्र और उसके परिवार वालों से भी इस संबंध में जानकारी की और उनसे विस्फोटक के बारे में गहनता से पूछताछ भी की है। जिसमें सामने आया है कि कैमिकल स्कूल लैब से लेकर छात्र आया था।
एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्र के स्कूल बैग में गंधक, पोटास, कैमिकल और माचिस की तिलियों का चूर्ण रखा था। स्कूल से ही चोरी छिपे गंधक, पोटास को लेकर छात्र आया था। अक्सर इस कैमिकल का इस्तेमाल पटाखा बनाने के लिए किया जाता है। छात्र की मंशा भी पटाखा बनाने की ही थी। इस मामले में छात्र के खिलाफ पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार को एटीएस, इंटेलीजेंस यूनिट, एलआईयू और पुलिस की टीम ने छात्र से पूछताछ की।
विज्ञापन

सोमवार को शाम के वक्त बाइक सवार छात्र का बैग दीनदयाल नगर में गिर गया था, जिसमें जबरदस्त धमाका हुआ था। यह घटना क्रिकेटर पीयूष चावला के घर के पास हुई थी, जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी भी हरकत में आ गए थे। पहले इस मामले को भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन पांच घंटे की जांच के बाद पता चला कि स्कूल बैग 23वीं वाहिनी पीएसी में रहने वाले एक पुलिसकर्मी के बेटे का है, जो कि सांइस का छात्र है। उसका बैग गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed