फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एमआईटी में तोड़फोड़ और फायरिंग में 25 पर मुकदमा

एमआईटी में तोड़फोड़ और फायरिंग में 25 पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
एमआईटी में तोड़फोड़ और फायरिंग में 25 पर मुकदमा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमआईटी प्रशासन की ओर से कुलसचिव एस एन शुक्ला की तहरीर पर 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान कर रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधीर पाल धामा ने बताया कि कुल सचिव एसएन शुक्ला ने 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि शनिवार दोपहर एक बजे संस्थान के गेट पर बीस पचीस लोग पहुंचे। गेट पर कर्मचारियों ने अंदर आने का कारण पूछना चाहा। तब उन्होंने कहा कि उनके संस्थान के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी की है। हम लोग उसे लेकर जाएंगे। कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि काफी संख्या में आए लोगों ने संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनमें से एक दो लोगों ने गेट के बाहर फायरिंग कर दी। संस्थान में तीन सौ छात्र - छात्राएं अध्ययन करते हैं। इस घटना से वह भयभीत हो गए और और संस्थान में अफरातफरी का माहौल बन गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बवाल, मारपीट, फायरिंग और सात क्रिमिनल एक्ट में दर्ज केस में सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed