{"_id":"6b01d09f10c59afbef021202","slug":"fir-registered-against-eight-accused-for-stone-pelting-in-mainaputhi-meerut-news-c-73-1-mct1008-109496-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मैनापूठी में पथराव करने वाले आठ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मैनापूठी में पथराव करने वाले आठ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में शुक्रवार दोपहर किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शुक्रवार दोपहर साहिल और शाहरुख पक्ष के बीच किसी बात पर कहासुनी के दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर आरोपियों को मौके से खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक पक्ष से हिस्ट्रीशीटर शाहरुख उर्फ बावला, साहिल, शानू और सुल्तान तथा दूसरे पक्ष से फिरोज, सुहैल, रिजवान और नासिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।