Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Instead of a brides welcome, an aunts funeral bier emerged.

Ambedkar Nagar News: दुल्हन के स्वागत की जगह उठी चाची की अर्थी

Sat, 21 Nov 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Instead of a brides welcome, an aunts funeral bier emerged.
टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे वाले स्थान पर खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन व उसे देखते राहगीर।
अंबेडकरनगर। घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां थीं। शादी की खुशियों के बीच शनिवार को रस्में होनी थीं, लेकिन एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। जिस घर में बहू के आगमन पर मंगलगीत गूंजने थे, वहां चाची की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद प्रतिमा (32) का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद सुडारी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर के सम्मोपुर निवासी चिंताराम के बेटे अखिलेश की शुक्रवार को जैतपुर के अमरतल गांव में बरात गई थी। रात करीब आठ बजे बरात की विदाई के बाद दूल्हे की बुआ किरन, चाची प्रतिमा और चचेरी बहन निकिता घर लौट रही थीं। तीनों सम्मोपुर चौराहे के पास पहुंचीं, तभी जलालपुर की ओर जा रही दूसरी बरात की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रतिमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरन गंभीर रूप से घायल हो गईं। निकिता बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद कार चालक मौके से भागने लगा। इसी दौरान टांडा की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गई। दूसरी टक्कर में कार सवार दूल्हे के पिता बीरबल, बाबा सोभनाथ समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को घर में एक तरफ घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां थीं, तो दूसरी तरफ परिवार के लोग प्रतिमा की अर्थी को कंधा दे रहे थे। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त मिले वाहन
शनिवार को हादसे के बाद घटनास्थल पर धान कुटाई मशीन और ट्रॉली हाईवे किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं। ट्रैक्टर के पिछले पहिये की रिम भी टूट गई थी। घटनास्थल से गुजरने वाले वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देखकर सतर्कता बरतते नजर आए। कई चालक कुछ देर के लिए रुककर हादसे की स्थिति देखते और फिर संभलकर वहां से गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed