Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Complainant threatens immolation Collectorate justice not served directives issued resolution

जौनपुर: फरियादी ने कहा- न्याय नहीं मिला तो कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करूंगा, समाधान के निर्देश; 451 शिकायतें मिली

Sat, 21 Nov 2026 10:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Nov 2026 10:26 PM IST
सार

जिले की छह तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 451 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 43 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एक फरियादी ने न्याय नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दी। फरियादी की चेतावनी से अधिकारियों में हलचल मच गई। अधिकारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Jaunpur Complainant threatens immolation Collectorate justice not served directives issued resolution
समाधान दिवस में फरियादी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जौनपुर जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बदलापुर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मकान पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे एक फरियादी ने न्याय नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दी। वहीं इस दौरान छह तहसीलों में कुल 451 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 का मौके पर निस्तारण किया गया।

विज्ञापन


भलुआही वार्ड निवासी सत्येंद्र चौधरी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके मकान पर मनबढ़ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसके लिए कई बार शिकायत की गई। टीम गठित कर जांच का आदेश होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फरियादी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ तो वह कलेक्ट्रेट में आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन


वहीं सहनपुर गांव निवासी विजय सिंह ने अवैध अतिक्रमण और पक्के निर्माण की शिकायत की। केरारकोट निवासी अजय कुमार सोनी ने जमीन पर कब्जे का मामला उठाया। डीएम ने संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बदलापुर में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभी तहसीलों में समाधान दिवस

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करें। प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर जाकर भूमि विवादों का निस्तारण करें।

केराकत तहसील सभागार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 जन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर केवल 12 मामलों का निस्तारण संभव हो पाया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 61 फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे, जिसमें से मौके पर 4 मामलों का निस्तारण हो सका।

मड़ियाहूं तहसील में सीआरओ अजय कुमार अंबष्ट और एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में 64 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। शाहगंज में एसडीएम अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 76 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें नौ का निस्तारण हुआ।

मछलीशहर में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 89 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही। सदर और केराकत तहसीलों में भी संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed