{"_id":"6b01d078ab2fc676560e7083","slug":"boy-dies-under-suspicious-circumstances-after-being-scolded-for-playing-games-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169653-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गेम खेलने पर डांटने के बाद संदिग्ध हालात में बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गेम खेलने पर डांटने के बाद संदिग्ध हालात में बालक की मौत
विज्ञापन
आर्यन विश्वकर्मा (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
सद्दरपुर। मोबाइल फोन पर गेम खेलने के लिए डांट पड़ने के बाद 10 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। परिजन उसे आननफानन महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
कोतवाली टांडा क्षेत्र के गौरा गूजर गांव निवासी रामकृपाल का बेटा आर्यन (10) शुक्रवार रात मोबाइल फोन पर खेलने की जिद कर रहा था। इस पर परिजनों ने उसे डांट दिया। इसके कुछ देर बाद वह घर के अंदर चला गया। पिता के मुताबिक, रात करीब आठ बजे आर्यन रस्सी के सहारे झूला झूल रहा था। इसी दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो वह अचेत मिला। आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस चौकी को मेमो के जरिये दी। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हर्षिका पांडेय ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आर्यन की एक बहन आराध्या विश्वकर्मा है। बेटे की मौत से मां रेनू विश्वकर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी एसओ शिवबक्श सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने भी थाने में कोई सूचना नहीं दी है।