फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्र के बैग में रखे केमिकल में विस्फोट

छात्र के बैग में रखे केमिकल में विस्फोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
छात्र के बैग में रखे केमिकल में विस्फोट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पॉश कालोनी दीन दयाल नगर में सोमवार शाम बाइक सवार विज्ञान के एक छात्र का बैग गिरने से से धमाका हो गया, जिसकी वजह से लोग दहशत में आ गए। छात्र भी डर की वजह से तुरंत वहां से भाग गया। हालांकि उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। धमाका क्रिकेटर पीयूष चावला के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ। स्थानीय लोग इसे भारत, पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से भी जोड़कर देखने लगे। पुलिस ने भी अलर्ट जारी कर दिया और बाइक सवार छात्र की तलाश में तीन टीमें लगा दी गई।
सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि छात्र 23 वीं पीएसी कालोनी में रहने वाले एक पुलिसकर्मी का बेटा है, जो कि विज्ञान का विद्यार्थी है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो खुलासा हुआ है कि वह एक कोचिंग संस्थान में दोस्त से मिलने गया था। वहां से वापस जा रहा था, बैग में केमिकल रखा था, जिसे उसने लैब से लिया था। इसमें माचिस की तिलियाें में लगे ज्वलनशील पदार्थ का चूर्ण भी रखा था। बैग में ही एक घड़ी रखी थी, जिसे वह बैग के अंदर से निकाल रहा था। इस दौरान ही उसका बैग नीचे गिर गया। बैग में रखे कैमिकल और माचिस की तीलियों के ज्वलनशील पदार्थ की वजह से उसमें धमाका हो गया। वहां से जा रही एक महिला भी आंशिक रूप से झुलस गई। सीओ ने बताया कि छात्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके अलावा फील्ड यूनिट की टीम ने थाने में पहुंचकर बैग में मिले केमिकल की जांच की और छात्र के बयान को सही बताया है। इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को मिली तब उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शाम पांच बजे विस्फोट की सूचना मिलने पर सीओ एलआईयू सुनीता दहिया और सिविल लाइन पुलिस पहुंचे। उन्होंने बैग को कब्जे में लिया, जिसमें मिली किताब पर छात्र के नाम और उसके स्कूल के बारे में जानकारी लिखी थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला कि विस्फोट लैब के केमिकल के कारण हुआ है। उसी के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed