{"_id":"5c647d08bdec2273aa6bb789","slug":"11550089480-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल पर आरोप है कि 11 लाख रुपये लेने के बाद भी वह एक शादी कार्यक्रम में डांस करने नहीं पहुंची। अमीषा सुपरहिट फिल्म गदर सहित कई अन्य फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, वह बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस संबंध में अमीषा के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है। अदालत ने अमीषा ओर उनके तीन सहयोगियों को 12 मार्च को जरिए समन तलब किया है।
शिकायतकर्ता पवन कुमार वर्मा ड्रीम वीजन के नाम से इवेंट मैनेजमेंट की कंपनी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष अग्रवाल की शादी में 16 नवंबर 2017 को मुरादाबाद स्थित होटल हॉलीडे रिजेंसी में डांस करने के लिए अमीषा पटेल को 11 लाख रुपये में आमंत्रित किया था। 16 नवंबर से पहले ही रकम उन्होंने दे दी थी। जो कि न्यू मैक्स एंटरटेनमेंट के नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले राज कुमार के जरिए उन्होंने प्राप्त की थी। 16 नंवबर 2017 को अमीषा, राजकुमार और अमीषा के दो अन्य सहयोगी अहमद शरीफ, सुरेश परमार मुंबई से दिल्ली फ्लाइट के जरिए आए। वहां पर पवन ने उनके रुकने के लिए पांच सितारा होटल में व्यवस्था की और नाश्ता, लंच का प्रबंध किया। आरोप है कि 16 नवंबर को ही फोन कर अहमद शरीफ और सुरेश ने बताया कि दो लाख रुपये और दो तभी अमीषा पटेल वैवाहिक समारोह में डांस करने के लिए आएंगी वरना नहीं। पवन ने सबसे अलग अलग बात की लेकिन बिना रकम लिए अमीषा पटेल शादी समारोह में आने को राजी नहीं हुई।
आरोप है कि 11 लाख के अलावा करीब साढे़ तीन लाख रुपये पवन ने अमीषा और उनके सहायकों के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक करने, होटल में ठहरने और खाने, पीने के सामान में व्यय किए। आरोप है कि अमीषा सहित अन्य आरोपियों ने अमानत में खयानत कर रकम हड़पी है। रकम की मांग करने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में शिकायत मिलने पर अदालत ने 11 फरवरी को आदेश दिया कि अभिनेत्री अमीषा सहित अन्य तीनों लोगों पर लगा आरोप आईपीसी की धारा 120बी, 406, 504, 506 में आता है। इसके लिए जरिए समन आरोपियों को 12 मार्च को अदालत ने तलब किया है।