फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नकली दबा के जखीरे को एसटीएफ पकड़ेगी

नकली दबा के जखीरे को एसटीएफ पकड़ेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नकली दबा के जखीरे को एसटीएफ पकड़ेगी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद से संचालित हो रहे नकली और नशीली दवा का जखीरा बरामद करने के लिए एसटीएफ से मदद ली जाएगी। इसके लिए औषधि प्रशासन आयुक्त मिस्टी एस ने शासन के गृह विभाग से मदद मांगी है। एक साल के दौरान मुरादाबाद से यूपी, उत्तराखंड और उत्तराखंड में नकली और नशीली दवाएं खपाई जा रहीं हैं। इन प्रांतों के शहरों में बने डिपो की सुरागरसी और उनको बरामद कराने के लिए गोपनीय रणनीति तैयार कर ली गई है।
सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन ने आयुक्त से अनुरोध किया है कि नकली और नशीली दवाओं का जखीरा यूपी के अलावा तीन अन्य प्रांतों के शहरों में है। जिसकी गोपनीय सूचनाएं मिलीं हैं, उनको पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की मदद ली जाए तो बेहतर होगा। क्योंकि दूसरे प्रांतों में छापामापी करके इन दवाओं को बरामद करने में पुलिस की स्पेशल टीम मददगार होगा।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आयुक्त औषधि प्रशासन के एसटीएफ की मदद के अनुरोध को गंभीरता से लिया है। इस कारोबार में पुराने धंधेबाज फिर से सक्रिय हो गए हैं। मुरादाबाद और उत्तराखंड में एक साल के दौरान एक महिला सहित 42 लोग गिरफ्तार हुए थे। उनमें से छह लोग अभी भी जेल में हैं, जबकि 34 लोग हाईकोर्ट के आदेश से जेल से जमानत पर छूट आए हैं। जेल से बाहर आए यही लोग इन दिनों फिर से नकली और नशीली दवा के कारोबार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed