{"_id":"6a95cb6432d904ac350ea425","slug":"panic-spread-after-aerial-firing-in-the-12-quarters-and-padav-areas-hisar-news-c-21-1-noi1022-942318-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 12 क्वार्टर और पड़ाव एरिया में हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 12 क्वार्टर और पड़ाव एरिया में हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन
12 क्वार्टर क्षेत्र में हुई फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज।
हिसार। शहर में 25 अगस्त को दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले दो आरोपियों के घरों के सामने सोमवार शाम कई युवकों ने हवाई फायर किए। इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। दो बाइक पर सवार चार युवकों ने पहले 12 क्वार्टर और इसके बाद बुलट पर आए युवकों ने पड़ाव एरिया में एक घर पर गोली चलाई। एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। देर रात पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में रंजिश की बात सामने आई है।
12 क्वार्टर एरिया की गली नंबर 9 में रहने वाली कविता ने बताया कि 25 अगस्त को उसका बेटा समर बाइक अपने नाम करवाने के लिए कोर्ट जा रहा था। घर से तीन-चार गली दूर एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। बेटे ने उसे बाइक पर बैठा लिया। दो-तीन गली आगे चलकर पीछे बैठे युवक ने एक घर पर हवाई फायर कर दिए। इस घटना के कुछ देर बाद उनके घर पर पत्थर फेंके गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने समर को ही गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका कोई कसूर नहीं था। शाम करीब 7:30 बजे दो बाइक पर चार युवक आए और उनके घर के आगे हवाई फायरिंग और पत्थरबाजी की। इसके बाद बुलट सवार युवकों ने पड़ाव एरिया निवासी विनय के घर के आगे हवाई फायर किए। पिता सुनील ने बताया कि वह घर में बैठे थे। तभी एक लड़का आया और दीवार पर गोली चलाकर अपने साथियों के साथ भाग गया। उन्हें नहीं मालूम कि ऐसा क्यों और किसने किया। एचटीएम थाना प्रभारी व जांच अधिकारी विकास ने बताया कि दोनों जगहों पर फायरिंग करने वाले अलग-अलग लोग हैं। 12 क्वार्टर एरिया में फायरिंग करने वालों में से एक युवक की पहचान मोंटी के रूप में हुई है। पड़ाव एरिया में जिन्होंने फायरिंग वो बुलट पर सवार थे। दोनों पीडि़तों के बायन दर्ज किए हैं।
25 अगस्त को शहर में तीन जगह हुए थे हवाई फायर
25 अगस्त को शहर के टिब्बा दानाशेर, ढाणी किशन दत्त और नई सब्जी मंडी के पास तीन बाइक पर सवार पांच युवकों ने हवाई फायर किए थे। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पड़ाव चौक निवासी देवेंद्र उर्फ देव, गौरव राणा उर्फ नोनी, विनय और 12 क्वार्टर निवासी पीयूष व समर शामिल हैं।
विज्ञापन
-- --
शहर में दो जगह फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थलों के आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
ढाणी किशनदत्त में भी फायरिंग
भारत नगर की ढाणी किशनदत्त में सोमवार शाम एक घर के आगे तीन हवाई फायर किए गए। मकान मालिक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संजय ने बताया कि उसकी पत्नी फोन पर एक लड़की से बात कर रही थी। इसी दौरान तीन लड़के आए और दरवाजे पर लात मारी। इसके बाद तीन फायर किए और भाग गए। उन्हें नहीं पता कि उनके घर के आगे फायरिंग क्यों की गई।
सूर्य नगर में पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग
सूर्य नगर की गली नंबर 12 में भी फायरिंग की घटना सामने आई। सूर्य नगर चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। वारदात में आदि नाम के युवक की संलिप्तता सामने आई है। गली में लगे दो सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं लेकिन इनमें कोई सबूत नहीं मिला।