{"_id":"5ad266e64f1c1b84098b4996","slug":"11523738342-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर होमगार्ड से की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर होमगार्ड से की लूट
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लखनऊ से अमरोहा जा रहे ट्रेन में सवार एक होमगार्ड को नशीला पदार्थ पिलाकर उनसे बैग, मोबाइल लूट लिया। बैग में होमगार्ड की वर्दी, कपडे़ और सात हजार रुपये रखे थे। सुबह होमगार्ड प्लेटफार्म पर बेसुध हालत में मिला तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके परिजनों को सूचना दी गई है।
अमरोहा के पचौकरा में रहने वाले होमगार्ड सेतू कुमार ने बताया कि वह पांच दिन पहले लखनऊ गए थे। वहां से रात को वापस लौट रहे थे। रास्ते में ट्रेन में दो युवक मिले, उन्होंने होमगार्ड से दोस्ती की और उसको नशीला पदार्थ खिला दिया। ट्रेन सुबह पौने सात बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो बेसुध हालत में होमगार्ड को नीचे उतार लिया, उनका बैग लूट ले गए। होमगार्ड को बेसुध हालत में प्लेटफार्म पर पड़ा देख यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। एसएचओ जीआरपी पंकज पंत ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।