फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contracts for three firecracker markets cancelled for charging arbitrary rents

Moradabad News: मनमानी किराया वसूलने पर तीन पटाखा बाजारों के ठेके निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Contracts for three firecracker markets cancelled for charging arbitrary rents
मुरादाबाद। तीन दिन लगने वाले पटाखा बाजार में एक दुकान का किराया 60 से 70 हजार रुपये मांगने की बढ़ती शिकायतों के बीच मंगलवार को तीन स्थानों के ठेके निरस्त कर दिए गए। इसमें बुद्धि विहार उत्तरी, दक्षिणी और सोनकपुर पुल रामचौक शामिल हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में तीनों बाजारों की दोबारा बोली लगेगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने दिवाली पर शहर में पटाखों का बाजार लगाने के लिए छह स्थान चिह्नित किए थे। इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक कम्पाउंड कांठ रोड, मंडी समिति आरएफसी गोदाम के सामने रिक्त मैदान, बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे रिक्त मैदान उत्तरी भाग, बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे रिक्त मैदान दक्षिणी भाग और आरटीओ ऑफिस के पास ट्रांसपोर्ट नगर का मैदान, सोनकपुर पुल रामचौक शामिल हैं। जहां छह से आठ नवंबर तक पटाखों का बाजार लगेगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पटाखा बाजार की नीलामी प्रक्रिया में 250 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। बुद्धि विहार उत्तरी के लिए सबसे महंगी बोली लगी थी। यह बाजार 19 लाख रुपये में नीलाम हुआ। जबकि दूसरी सबसे महंगी बोली 13.50 लाख रुपये पटाखा बाजार मंडी समिति की लगी। जबकि ट्रांसपोर्ट नगर पटाखा बाजार के लिए सबसे कम 1.10 लाख रुपये बोली लगी थी। पटाखा बाजार में दुकानों रेट पहले से नहीं होने पर ठेकेदार दुकानदारों से मनमानी किराया मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकान का किराया 60 से 70 हजार रुपये मांगने पर दुकानदारों ने विरोध जताया। इसकी शिकायत एडीएम सिटी कार्यालय में की गई। मनमानी किराए के विरोध सोमवार को दुकानदारों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन भी किया। मंगलवार को भी दुकानदार शिकायत लेकर पहुंचे। इसके बाद प्रशासन ने बुद्धि विहार उत्तरी, दक्षिणी और सोनकपुर पुल रामचौक का ठेका निरस्त कर दिया। इन तीनों पटाखा बाजार के लिए दोबारा बोली लगाई जाएगी। एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया बुधवार को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी।
000
मंडल में सिर्फ मुरादाबाद में पटाखा बाजार की नीलामी
मुरादाबाद। दिवाली पर लगने वाले पटाखा बाजार की नीलामी मंडल में सिर्फ मुरादाबाद में होती है। यह प्रक्रिया करीब चार साल से चल रही है। मंडल के बाकी जिलों में पटाखा बाजार के लिए प्रशासन की ओर से स्थान तय किए जाते हैं। जहां इच्छुक दुकानदार लाइसेंस लेकर अपनी दुकान लगाता है। मुरादाबाद पहले बाजार की बोली लगती है। इसके बाद ठेकेदार दुकानदारों से किराया वसूलते हैं।

000
दुकानों का रेट तय होता तो नहीं लगती महंगी बोली
मुरादाबाद। पटाखा विक्रेता सोनू सिंह, गजराज, नीरज, धर्मेंद्र, गोपाल, अर्जुन, शुभम, अरुण, रामसिंह, विजेंद्र, कमल, विवेक का कहना है कि दुकानों का किराया तय कर पटाखा बाजार की बोली लगाई जाए। अगर प्रशासन की ओर से दुकानों का किराया पहले से तय होता तो बोली महंगी नहीं लगती। पहले नीलामी प्रक्रिया में किराया तय होता होते थे।
000
शनिवार को छह बाजारों के लिए ये लगी थी बोली
पटाखा बाजार सोनकपुर रामचौक : 10.80 लाख रुपये
पटाखा बाजार मंडी समिति एफसीआई गोदाम के पास : 13.50 लाख रुपये
पटाखा बाजार राजकीय पॉलीटेक्निक कांठ रोड : 12.50 लाख रुपये
पटाखा बाजार बुद्ध विहार दक्षिण : 13.40 लाख रुपये
पटाखा बाजार बुद्धि विहार उत्तरी : 19.00 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed