फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   contractor stabbed two friends to death In Moradabad

45 हजार रुपये के लिए कत्ल: ठेकेदार ने दो दोस्तों को पिलाई शराब, फिर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला; दोनों की मौत

Sat, 26 Jul 2025 09:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Jul 2025 09:23 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले में 45 हजार रुपये की रंजिश में ठेकेदार सारिक ने शाहनवाज और जुनैद की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
contractor stabbed two friends to death In Moradabad
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास शराब की दुकान के बाहर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे ठेकेदार सारिक ने दो दोस्त शाहनवाज उर्फ बबलू (35) और जुनैद (35) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सारिक दिल्ली में लोहे की सीट कटिंग का ठेका लेकर शाहनवाज और जुनैद से काम करता था। इसी काम के 45 हजार रुपये शाहनवाज के सारिक पर निकल रहे थे। इन रुपयों को लेकर ही दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारे गए शाहनवाज और जुनैद गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा निवासी थे। 

विज्ञापन


शाहनवाज के भाई फईम ने बताया कि असालतपुरा में ही रहने वाला सारिक लोहे की सीट कटिंग ठेकेदार है। उसने दिल्ली में लोहे की सीट कटिंग का ठेका लिया था। सारिक सीट कटिंग के लिए शाहनवाज और जुनैद को दिल्ली में दिल्ली ले गया गया था। शाहनवाज और जुनैद के करीब 45 हजार रुपये मजदूरी के सारिक पर निकल रहे थेस, लेकिन सारिक ने दोनों से कह दिया कि उसे ठेके में नुकसान हो गया है। वह भुगतान नहीं कर पाए। इसी बात को लेकर सारिक और शाहनवाज के बीच रंजिश चल रही थी। 

विज्ञापन

contractor stabbed two friends to death In Moradabad
परिजन - फोटो : अमर उजाला

शाहनवाज को शराब की दुकान पर ले गया सारिक
शाहनवाज ने दिल्ली जाकर उस दुकान पर काम शुरू कर दिया, जिस पर सारिक की ठेकेदारी चल रही थी। इस बात से सारिक शाहनवाज से भड़का हुआ था। फईम का कहना है कि शुक्रवार रात सारिक उसके भाई शाहनवाज और जुनैद को अपने साथ गुलाबगाड़ी चुंगी के पास शराब की दुकान पर ले गया। आरोपी ने दोनों को शराब पिलाई। शुक्रवार रात करीब एक बजे सारिक ने शाहनवाज उर्फ बबलू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिया। बचाने आए जुनैद पर चाकू से हमले किए गए। 

जुनैद की सांसें चल रही थी
इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शाहनवाज की मौत हो चुकी, जबकि जुनैद की सांसें चल रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर शाहनवाज और जुनैद के परिजन भी आ गए। पुलिस ने जुनैद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने फईम की तहरीर पर सारिक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

contractor stabbed two friends to death In Moradabad
परिजन - फोटो : अमर उजाला

सीट कटिंग के काम करने से सारिक नाराज था
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 45 हजार रुपये और दिल्ली में शाहनवाज के लोहे सीट कटिंग के काम करने से सारिक नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। शाहनवाज के भाई का आरोप है कि सारिक उसके भाई और जुवैद को घर से बुलाकर ले गया और शराब पिलाने के बाद चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस टीम हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। 

चाकू के हमले से शाहनवाज और जुनैद की फट गई थीं आंत
कटघर थाने की पुलिस ने शाहनवाज और जुनैद के शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार शाम आई रिपोर्ट से पता चला कि शाहनवाज पर पांच और जुनैद पर चाकू के तीन बार किए थे। शाहनवाज के पेट, सीने, पीठ पर हमला किया था। जिससे पेट फटने से उसकी आंतें बाहर आई थी जबकि जुनैद के पेट और सीने पर हमला किया गया था। जुनैद का भी पेट फट गया था और आतें फटकर बाहर निकल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed