फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   construction platform over bridge start

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
construction platform over bridge start
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर पिछले 13 महीने से बंद पड़े ओवरब्रिज पर रेलवे ने कार्य शुरू करा दिया है। पुल की मियाद पूरी होने के कारण 10 जनवरी 2021 को इसे बंद कर दिया गया था। अब रेलवे पुराने पुल की रैंप को तोड़कर ओएचई लाइन खोलने के लिए कार्य कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि अप्रैल माह में ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज के बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म संख्या एक से दो या तीन पर जाने के लिए 200 मीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके दूसरा पुल चढ़ना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। इसके अलावा रेलवे के स्टाफ को भी कई बार नियम विरुद्ध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। पिछले माह ट्रैक पार करते हुए नार्दर्न रेलवे कॉ-ऑपरेटिव बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई थी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने पुल निर्माण शुरू कराया है।
विज्ञापन

डीआरएम अजय नंदन का कहना है कि नया पुल बनकर तैयार है। कोशिश है कि इसी माह नया पुल स्थापित कर दिया जाए, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed