फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress reputation challenging in Moradabad

मुरादाबाद में दांव पर होगी कांग्रेस की साख, 2014 में गाजियाबाद से हार चुके हैं राजबब्बर

Thu, 14 Mar 2019 03:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Mar 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
Congress reputation challenging in Moradabad
Raj Babbar

अपने प्रदेश अध्यक्ष को यहां से चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। इसके साथ ही यह सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। राजबब्बर के चुनाव मैदान में उतरने से मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें रहेंगी।

विज्ञापन


राजबब्बर के आने से कार्यकर्ताओं में जोश है, लेकिन अपने प्रदेश अध्यक्ष को चुनावी वैतरणी पार कराने की चुनौती भी इन्हीं कार्यकर्ताओं के कंधों पर आ गई है। 1999 से चुनावी राजनीति में उतरे फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को अभी तक सिर्फ एक बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 1999 से 2009 तक वह दो बार आगरा से सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन


2009 में उन्होंने फिरोजबाद से चुनाव जीता और सांसद बने। लेकिन 2014 की मोदी की आंधी में वह गाजियाबाद का चुनाव भाजपा के जनरल वीके सिंह से हार गए। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। अब 2019 में कांग्रेस ने उन्हें मुरादाबाद से चुनाव मैदान में उतारा है। उनके नाम का एलान होने के बाद से कांग्रेसियों में उत्साह है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की हार-जीत के मायने पार्टी के छोटे ओहदेदारों से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह सीट कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। कांग्रेस इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। राजबब्बर के नाम का एलान होने के बाद दूसरे सियासी खेमों में भी हलचल है। जाहिर है कांग्रेस प्रत्याशी का नाम तय होने के बाद बाकी दल भी नए समीकरणों के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed