{"_id":"5ec9044a0b2d33091b4ce2bb","slug":"congress-leader-sachin-chaudhary-released-from-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता सचिन चौधरी जेल से हुए रिहा, लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता सचिन चौधरी जेल से हुए रिहा, लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
Sat, 23 May 2020 04:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 May 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
जेल से रिहा हुए सचिन चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में अमरोहा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी को 41 दिन बाद जिले से बाहर आए। सचिन चौधरी को अमरोहा पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सचिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप था। पुलिस ने उनपर 124A एवं अन्य संबंधित 11 धाराओं में FIR दर्ज कर जेल भेज दिया था।
अब सचिन चौधरी 41 दिनों बाद जेल से छूटकर अपने घर पहुंचे हैं। वहीं, सचिन चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट ने केस का ट्रायल चलने तक उनके सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले 29 अप्रैल को अमरोहा के दो नाबालिग बच्चों ने अपने पिता की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया था कि इनके पिता कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना महामारी से निपटने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

याचिका में दावा किया गया था कि अमरोहा पुलिस ने 11 अप्रैल को सचिन चौधरी के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने को लेकर एक एफआईआर दर्ज की थी। इसमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राज्य द्वारा उठाए गए कदमों पर सवाल उठाया गया था।