फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Uttar Pradesh (UP) Coronavirus Lockdown News in Hindi Congress leader arrested f

Coronavirus Lockdown in Moradabad: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने का आरोप

Sun, 29 Mar 2020 11:51 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 29 Mar 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Uttar Pradesh (UP) Coronavirus Lockdown News in Hindi Congress leader arrested f
मुरादाबाद में कोरोनावायरस लॉकडाउन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में शनिवार देर रात अमरोहा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी और उनके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनपर शराब पीकर हंगामा करने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


हालांकि चिकित्सीय परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर पुलिस ने उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया और बाद में उन्हें थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली और हरियाणा से आ रही मजदूरों की भारी भीड़ हाइवे से होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जा रही है। सचिन चौधरी के मुताबिक शनिवार देर रात हाइवे पर जीरो प्वाइंट के पास भारी भीड़ जमा थी। वह शुभम अग्रवाल और प्रदीप सिंह के साथ रात करीब सवा बारह बजे हाइवे पर पहुंच गए और जीरो प्वाइंट के पास मजदूरों की मदद करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे देख कर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब भीड़ खत्म करने को कहा तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने आरोप लगाया की कांग्रेसी नेता ने शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता करनी शुरू कर दी। 


हंगामे की सूचना पाकर एसएसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सचिन चौधरी, उसके साथी शुभम अग्रवाल, प्रदीप सिंह को लाकॅडाउन का उल्लंघन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें थाने से जमानत पर रिहा कर दिया है। सीओ हाइवे राम सागर सिंह ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed