फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   congress drve on intellectual people

बुद्धिजीवियों के सुझावों से होगा कांग्रेस का संचालन

Mon, 08 Jan 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। Updated Mon, 08 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
congress drve on intellectual people
congress - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
कांग्रेस का संचालन अब बुद्धिजीवियों के सुझावों के आधार पर होगा। कांग्रेस ने इसकी जिम्मेदारी पार्टी के संगठन एआईपीसी (आल इंडिया प्रोफेशन कांग्रेस) पर है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डा. अमृता सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवियों के पास समय की कमी होती है। ऐसे में ये एआईपीसी के एपप पर ऑनलाइन सदस्यता ले सकते हैं।

ये अपने सुझाव भी एपप पर ही दे सकते हैं। पार्टी की नीतियों का निर्धारण इनके सुझावों के आधार पर किया जाएगा। वह रविवार को रामगंगा विहार में एक होटल में संगठन के सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।  
विज्ञापन


 एआईपीसी की प्रदेश अध्यक्ष रानी डा. अमृता सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश के विकास की रणनीति अब बुद्धिजीवियों से प्राप्त निर्देशों के अनुसार करेगी। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। इसकी योजनाएं लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार होंगी। बुद्धिजीवी वर्ग के पास समय की कमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में से संगठन के एपप पर ही सदस्यता ले सकते हैं और इस पर ही देश व समाज हित में अपने सुझाव दे सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में इस बौद्धिक वर्ग के सुझावों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन प्रेमी ने किया था। संचालन शकील सरवर हासमी ने किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, पूर्व विधायक फूल कुंवर, अजय सारस्वत, मोहम्मद उल्ला, सलीम अख्तर, डा. इला अग्रवाल, मीनू दीक्षित, अनुभव मेहरोत्रा, चौ. आफताबुद्दीन, महबूब अली, नदीम पार्षद व आनंद मोहन गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।

हिंदू कालेज की प्रोफेसर डा. इला अग्रवाल ने अपने संबोधन में पार्टी संगठन को आड़े हाथों लिया। डा. अमृता सिंह के सामने ही उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को यथोचित सम्मान और काम के अनुसार महत्व नहीं दिया जाता है। यहां तक कि उनके बैठने का स्थान भी सभा में एक किनारे ऐसे स्थान पर किया गया, जहां से कुछ दिखाई नहीं देता।


महिलाओं को उनके काम के अनुसार नहीं आंका जाता है। ऐसे में काम करना कैसे संभव होगा। इससे पहले मीनू दीक्षित ने भी पार्टी संगठन को सवालों में खड़ा किया। हालांकि संगठन पदाधिकारियों ने इनको समझाकर शांत कर लिया।




...
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed